
पिरान कलियर(सुमित सैनी)। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बढ़ेड़ी राजपूतान में उत्तराखंड क्रांति दल को बड़ी मजबूती मिली। विधानसभा संयोजक डॉ. नावेद अख्तर के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताया।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। डॉ. नावेद अख्तर ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं की आवाज को मजबूती देने और क्षेत्र के विकास के लिए UKD लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं का बढ़ता समर्थन इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता अब क्षेत्रीय मुद्दों और अपने अधिकारों
के लिए एकजुट हो रही है। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने प्रदेश में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय मुद्दों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में कई स्थानीय गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
