धनौरी में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज चौकी प्रभारी महिपाल सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्रवाई, अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
धनौरी (सुमित सैनी)। धनौरी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है। यह कार्रवाई धनौरी चौकी प्रभारी महिपाल सिंह सैनी के नेतृत्व में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हलचल मची हुई है।जानकारी के अनुसार, धनौरी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
चौकी प्रभारी महिपाल सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की कार्रवाई के बाद अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आगे किस तरह के कदम उठाए जाते हैं। वहीं, पुलिस की ओर से अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
