पिरान कलियर में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 1230 रुपये बरामद ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, सट्टा डायरी, पेन और पर्चियां भी बरामद
पिरान कलियर (सुमित सैनी) । हरिद्वार जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा डायरी, पेन, सट्टा पर्चियां और 1230 रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर 2026 को पिरान कलियर क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को कथित रूप से अवैध सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयपाल पुत्र रैतूलाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गुमटी मलकपुर, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा डायरी, पेन, सट्टा पर्चियां और 1230 रुपये नकद बरामद किए। मामले में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा अपराध संख्या 272/26, धारा 13 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
1. हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार (426)
2. होमगार्ड राजेंद्र सिंह (4037)
पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
