
देहरादून (सुमित सैनी)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे मोटर मार्ग निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की अपने कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में क्यारा-धनौल्टी मार्ग, गढ़-बुरांसखण्डा मार्ग, मोटीधार-मसराना, लोहारीगढ़, कोठियाना, छोटी छमरौली से डोमकोट, विलासपुर कांडली और अनारवाला-मालसी सहित कई सड़क मार्गों की स्थिति की समीक्षा की गई।

इसके साथ ही गजियावाला, अमन विहार और धोरण पुल की स्थिति की भी जानकारी ली गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित सड़क निर्माण और सुधारीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के मोतीलाल नेहरू मार्ग की खराब हालत पर नाराजगी जताई और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि वह स्वयं 16 मई को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे, इसलिए उससे पहले सड़क मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाए। वहीं मसूरी मॉल रोड और जोहड़ी अनारवाला क्षेत्र में चल रहे सड़क सुधारीकरण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में गढ़ी डाकरा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता ओपी सिंह, ईई राजेश कुमार सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
नाम – रवि खवसे
शहर – मुलताई
जिला – बैतूल
राज्य – मध्यप्रदेश