दरगाह हित में बड़ा फैसला : खाली पड़ी दुकान का आवंटन, अब नहीं होगा दरगाह को नुकसान

पिरान कलियर। दरगाह प्रबंधन ने दरगाह हित में सराहनीय कदम उठाते हुए हज हाउस मार्ग स्थित दरगाह की नीलामी वाली दुकान नम्बर-3 को डेली बेसिस पर आवंटित कर दिया है। यह दुकान अगस्त 2025 से खाली पड़ी हुई थी, जिसके चलते दरगाह को करीब 60 हजार रुपये प्रतिमाह का नुकसान उठाना पड़ रहा था।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से खाली चल रही इस दुकान को दरगाह प्रबंधन ने दरगाह की आय में हो रहे नुकसान को देखते हुए अदनान के नाम डेली बेसिस पर आवंटित किया। दरगाह कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकान का कब्जा भी अदनान को दिलाया।
बताया जा रहा है कि दुकान खाली रहने के कारण दरगाह की आय प्रभावित हो रही थी। ऐसे में दरगाह प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान को पुनः संचालित कराने का निर्णय लिया, जिससे अब दरगाह की आय में वृद्धि होगी और आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी दरगाह प्रबंधन के इस फैसले को दरगाह हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।

