
इमलीखेड़ा (सुमित सैनी)। नगर पंचायत इमलीखेड़ा क्षेत्र के बच्चों के लिए खुशी की खबर है। क्षेत्र में प्रज्ञान कोचिंग सेंटर का शुभारंभ हो गया है, जिससे अब आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रुड़की नहीं जाना पड़ेगा। कोचिंग सेंटर संचालकों ने बताया कि देहात क्षेत्र के बच्चों को अब तक कोचिंग के लिए रुड़की जाना पड़ता था, जिससे उनका काफी समय आने-जाने में ही व्यतीत हो जाता था। इसी समस्या को देखते हुए इमलीखेड़ा में इस सेंटर की शुरुआत की गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

प्रज्ञान कोचिंग सेंटर में कक्षा 1 से इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई कराई जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी एवं एंट्रेंस परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। क्षेत्र में इस प्रकार का आधुनिक और व्यवस्थित कोचिंग संस्थान नहीं होने के कारण बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कोचिंग सेंटर के शुभारंभ अवसर पर नगर पंचायत इमलीखेड़ा के प्रथम अध्यक्ष मनोज सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ तेज प्रताप सैनी (डायरेक्टर, बहुउद्देशीय सहकारी समिति दौलतपुर), डॉ. संजीव सैनी, आशीष सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान मनोज सैनी और तेज प्रताप सैनी ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया तथा क्षेत्र के बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के ऐसे प्रयास बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।
