बढ़ेड़ी राजपूताना और बढ़ेड़ी आमीन में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 32 घरों में पकड़ी गई चोरी

रुड़की (सुमित सैनी)। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने बुधवार को ग्राम बढ़ेड़ी राजपूताना और बढ़ेड़ी आमीन में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम ने 32 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की। जांच के दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम में इंस्पेक्टर मारुत शाह, सरिता शाह, संजीव त्यागी, एसआई/सीआई, एई विकास कुमार, धनंजय सिंह, एसडीओ अश्वनी कुमार, जेई योगेंद्र रावत और प्रशांत सैनी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और चोरी करते पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
