रुड़की में सिंचाई विभाग की जमीन पर गरजा पीला पंजा, अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई
रुड़की (सुमित सैनी)। रुड़की में सिंचाई विभाग ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाए, जबकि विभाग की भूमि पर बिना अनुमति संचालित बताए जा रहे बोट क्लबों पर भी तालाबंदी की गई। कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

रुड़की में सिंचाई विभाग की जमीन पर लंबे समय से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के दौरान जेसीबी की मदद से अवैध कब्जों और निर्माणों को हटाया गया। बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग की भूमि पर कई स्थानों पर अतिक्रमण और बिना अनुमति निर्माण की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाए गए और बिना अनुमति संचालित बताए जा रहे बोट क्लबों पर भी तालाबंदी की गई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि का बिना अनुमति उपयोग किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।मौके पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
सिंचाई विभाग ने साफ किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और बिना अनुमति निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में विभाग की यह कार्रवाई किन-किन इलाकों तक पहुंचती है।
