16 सिविल लाइन्स RWA ने झिडियान ग्राम में किया वृक्षारोपण, फलदार पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रुड़की (सुमित सैनी)। 16 सिविल लाइन्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की ओर से झिडियान ग्राम में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने-अपने नाम से फलदार पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर RWA के अध्यक्ष श्री शीतल मेंहदीरत्ता, सचिव श्रीमती सुरभि गोयल, श्री श्रवण कुमार एडवोकेट, श्री कृष्ण लाल मैदिरत्ता, वंशज मैदिरत्ता, श्रीमती सविता तायल, श्रीमती किरण हांडा, श्रीमती निधि शांडिल्य, कीर्ति गोयल सहित सभी परिवारजन एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

RWA पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का भी सशक्त प्रयास है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान लगाए गए फलदार पौधों के संरक्षण का भी सभी सदस्यों ने सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आपसी भाईचारे, प्रेम और सामुदायिक एकता का भी संदेश दिया।
