बहादराबाद (सुमित सैनी)।राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यालय, सलेमपुर चौक, बहादराबाद में आयोजित विशेष स्वागत समारोह में मेरठ से आए वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। मेरठ से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी श्री विनेश कुमार का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने किया। वहीं मेरठ की वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती वर्षा का स्वागत राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी और कार्यालय प्रमुख प्रीति चौधरी ने पटका पहनाकर किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने संगठन द्वारा समाजहित एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में संगठन के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य, प्रदेश संरक्षक सुशीला देवी, गौरव श्रीवास्तव, दीप्ति वर्मा, स्वाति वर्मा, नीरज चौहान सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
