बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, SDRF ने तत्परता दिखाकर बचाई जानगोरखपुर निवासी 34 वर्षीय श्रद्धालु को मंदिर परिसर से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, उपचार जारी।
बद्रीनाथ/चमोली (सुमित सैनी)। चारधाम यात्रा के दौरान श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 34 वर्षीय प्रशांत कश्यप की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस की SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची और श्रद्धालु को सुरक्षित तरीके से मंदिर परिसर से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय, बद्रीनाथ पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्रशांत कश्यप को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। समय पर मिली सहायता के चलते श्रद्धालु को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, राहत एवं आपातकालीन सहायता के लिए SDRF उत्तराखंड पुलिस लगातार मुस्तैदी और सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है।
