पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनीष सैनी बोले— हर बूथ को मजबूत बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य

पिरान कलियर(सुमित सैनी)।आगामी पिरान कलियर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सुभाष नगर मंडल की वार्षिक बैठक सुनहरा श्याम नगर स्थित मनु सैनी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पिरान कलियर विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनीष सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गुलदस्ता भेंट कर, पगड़ी पहनाकर तथा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

बैठक में मंडल कार्यकारिणी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान बूथ स्तर पर चल रहे एसआईआर (SIR) कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और बूथ प्रबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने और संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनीष सैनी ने कहा कि आगामी पिरान कलियर विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने वर्ष 2017 के बाद की राजनीतिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक बूथ पर संगठन मजबूत होगा तो आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित की जा सकती है।

बैठक में मंडल अध्यक्ष संदीप पुरी, मंडल प्रभारी अभिषेक चंद्रा, बृजपाल धीमान, प्रतिभा चौहान, गीता मलिक, आरती बहुखंडी, कदम सिंह, सूरज नेगी, आकाश झांझर, पंकज पाल, अभिनव सैनी, मोहित अग्रवाल, सोहन सिंह राणा, मन्नू सैनी, विजय रावत, प्रवेश धीमान, ममता मित्तल, शाहनवाज, प्रथम तोमर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
