बहादराबाद (सुमित सैनी)। भाजपा महिला मोर्चा बहादराबाद मंडल की परिचय बैठक सीतापुर स्थित आत्मज्ञान कॉलोनी में मंडल अध्यक्ष नीति शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता ने महिलाओं से संगठन और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला महामंत्री डॉ. चित्रा शर्मा एवं जिला महामंत्री रेनू शर्मा ने महिला सशक्तिकरण और संगठन की कार्यशैली पर अपने विचार रखे।

मंडल अध्यक्ष नीति शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।बैठक के दौरान उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें डिजिटल माध्यमों के उपयोग, ऑनलाइन प्रशिक्षण और संगठनात्मक कार्यों में तकनीक की भूमिका से अवगत कराया गया, ताकि वे आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग कर संगठनात्मक कार्यों को और सशक्त बना सकें।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री अंजू सैनी, मनोरमा त्यागी, मंडल मंत्री नेहा शर्मा, दीपमाला शर्मा, दीपा शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मीनू चौहान, मंडल आईटी संयोजक आशा शर्मा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य नीरू कौशिक, ममता, मीना, आशा राठौर, उषा महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
