15-20 दिनों से लगातार चल रहे खनन कार्य पर उठे सवाल, बरसात में हादसे की आशंका; प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।

माजरी गांव (वार्ड नंबर-3)। नगर पंचायत इमलीखेड़ा क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 स्थित माजरी गांव में पिछले 15 से 20 दिनों से लगातार चल रहे खनन कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन के कारण खेत में लगा सरकारी नल अब हवा में झूलता दिखाई दे रहा है, जबकि विद्युत विभाग के कई बिजली के खंभों के आसपास से भी मिट्टी काट ली गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब चार से पांच बिजली के खंभों की नींव कमजोर हो चुकी है और बरसात के दौरान इनके गिरने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते संज्ञान नहीं लिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खनन कार्य के चलते क्षेत्र की सड़कों की हालत भी खराब हो गई है, जिससे आम लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
अब बड़ा सवाल
❓ क्या नगर पंचायत और प्रशासन इस गंभीर मामले का संज्ञान लेंगे?
❓ या फिर बरसात में किसी दुर्घटना के बाद कार्रवाई होगी।
“जनता की आवाज, सच के साथ”

