रुड़की (सुमित सैनी)।उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त राज्यमंत्री आदेश सैनी का सोमवार को उनके रुड़की स्थित आवास पर सैनी समाज रादौर द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी ने किया।इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने राज्यमंत्री आदेश सैनी को पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा महाराजा भागीरथ का चित्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि आदेश सैनी के राज्यमंत्री बनने से न केवल सैनी समाज बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति देंगे।

अपने संबोधन में राज्यमंत्री आदेश सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर वर्ग के हितों और प्रदेश के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान जगन चौहान, सरपंच देवेंद्र सिंह सैनी, यशपाल सैनी, राजू कुमार सहित सैनी समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
