रुड़की (सुमित सैनी)। हरियाणवी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक अमित सैनी रोहतकिया को हरियाणा कला परिषद में अतिरिक्त निदेशक, गुरुग्राम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सूर्यवीर सैनी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे उनकी मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा का सम्मान बताया। डॉ. सूर्यवीर सैनी ने कहा कि अमित सैनी रोहतकिया ने अपने गीतों और कला के माध्यम से युवाओं के बीच एक विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने हरियाणवी संस्कृति और लोकभाषा को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज उनकी लोकप्रियता हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अमित सैनी रोहतकिया को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान का सम्मान है। यह नियुक्ति युवाओं और कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है कि समर्पण, मेहनत और लगन के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
डॉ. सूर्यवीर सैनी ने विश्वास जताया कि अमित सैनी रोहतकिया अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में कलाकारों और युवाओं को बेहतर मंच और नए अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अमित सैनी रोहतकिया ने अपने संघर्ष और प्रतिभा से यह साबित किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उनकी यह उपलब्धि पूरे समाज और युवा पीढ़ी के लिए गर्व का विषय है। अंत में डॉ. सूर्यवीर सैनी ने अमित सैनी रोहतकिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपनी कला और सामाजिक कार्यों के माध्यम से प्रदेश और देश का नाम इसी तरह रोशन करते रहें।
