
हरिद्वार (सुमित सैनी)। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन द्वारा रोशनाबाद स्टेडियम, हरिद्वार में आयोजित 6वीं जूनियर स्टेट रग्बी 7s चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रदेश के 10 जिलों तथा बालिका वर्ग में 8 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम
🏆 बालिका वर्ग
प्रथम स्थान — पौड़ी गढ़वाल
द्वितीय स्थान — उत्तरकाशी
तृतीय स्थान — टिहरी गढ़वाल
🏆 बालक वर्ग
प्रथम स्थान — हरिद्वार
द्वितीय स्थान — चमोली
तृतीय स्थान — उत्तरकाशी
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूंग एवं उप जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी ने अतिथियों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षक एवं कोच संदीप सैनी, निशु कुमार तथा दीपक सैनी भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मैडल एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री करण बोरा, फ़ोनिक्स कॉलेज के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चरब जैन, डॉ. सोमदत्त सैनी, उत्तराखंड शूटिंग बॉल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सूरज रोड़ तथा स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय शाह ने विजेता खिलाड़ियों को मैडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के समापन पर उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी, सचिव यशवंत सिंह एवं फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह ने सभी अतिथियों, कोचों, खिलाड़ियों, रेफरी, वॉलंटियर्स एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के उत्साह और सहयोगकर्ताओं के योगदान से ही प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

यह आयोजन उत्तराखंड में रग्बी खेल के बढ़ते प्रभाव और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
