
कुरुक्षेत्र (अनुज कुमार)। भाजपा सरकार द्वारा गुरनाम सिंह सैनी को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर सैनी समाज में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने कुरुक्षेत्र स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

समाज के लोगों ने नवनियुक्त चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गुरनाम सिंह सैनी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से पूरे सैनी समाज का सम्मान बढ़ा है। वहीं, नवनियुक्त चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी ने भाजपा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है!

उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा निगम के माध्यम से प्रदेश के विकास में योगदान देने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर सरपंच देवेंद्र सिंह सैनी, विजय सैनी, जगन चौहान, राजू, विक्रम सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
