रोजगार मेले में करीब 1000 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 478 को मिले ऑफर लेटर
पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की नई पहल
धनौरी (सोनिया)। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनौरी स्थित महर्षि दयानंद मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजन के दौरान करीब 1000 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से लगभग 478 युवाओं को विभिन्न कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मधु सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की श्रीमती रुचि भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि, राज्य मंत्री शाम सैनी, देशराज करनाल, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप, संजय सैनी, संजय प्रजापति, देशपाल रोड, त्रिवेदी सैनी, अनिल, विजेंद्र एवं वीरेंद्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। इस दौरान अक्षित कुमार, किशन कुमार, प्रताप सिंह, ऋतु सैनी, अक्षय कुमार, रोहित कुमार, नितिन कुमार, अनमोल कुमार, कपिल और मंगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
आयोजकों ने कहा कि पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। रोजगार मेलों का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में इसी प्रकार के रोजगार मेलों एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें और वे आत्मनिर्भर बनकर अपने भविष्य को मजबूत बना सकें।
