
वार्ड नंबर 23 में राज्यसभा निधि से बनी सड़क का फीता काटकर किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत
रुड़की (सुमित सैनी)।रुड़की नगर निगम के वार्ड नंबर 23 सलेमपुर कृष्णा नगर में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी का ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने राज्यसभा निधि से निर्मित सड़क का फीता काटकर लोकार्पण किया। करीब 10 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई इस सड़क से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इसके उपरांत सांसद ने डायट परिसर रुड़की में विज्ञान स्टेम लैब और हॉस्टल के पास करीब 5 लाख रुपये की लागत से बनी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का भी फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जहां भी विकास कार्यों की आवश्यकता होगी, वहां विकास कार्य कराने से वह पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा लोगों के साथ खड़ी हैं।

कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी, रणबीर सैनी, पवन सैनी, रामशरण सैनी, राजकुमार, गुलशन सैनी, पदम सिंह सैनी प्रधान, सागर सैनी, उमेश सैनी फौजी, विश्वास धीमान, अमित सैनी, मुन्ना सैनी, नीरज सैनी, सुनील सैनी, रवि सैनी, कुनाल सैनी, अंकित, राकेश कुमार, गोंदी मास्टर दिनेश, मिराज अहमद, अनिल धीमान, राजीव आर्य, भूपेंद्र सिंह, डॉ. अशोक सैनी और वैष्णो सरस्वती पुण्डीर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
