
रुड़की(सुमित सैनी)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की रुड़की जिला टीम के गठन के उपलक्ष्य में ओम बाय कॉलेज में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवगठित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं एवं जोरदार स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

