
हरिद्वार (सुमित सैनी)। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हरिद्वार में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मोहल्ला कड़छ स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने किया।इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबीर चौहान और एससी विभाग के जिला अध्यक्ष तीरथ पाल रवि ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वर्गीय राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत की सोच, सूचना प्रौद्योगिकी और युवा सशक्तिकरण के प्रतीक थे। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, रानीपुर विधानसभा प्रभारी रविश भटीजा, पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी और महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनीता सिंह ने कहा कि राजीव गांधी के सशक्त, समृद्ध और आधुनिक भारत के सपनों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष एससी विभाग मनोज जाटव, ओबीसी विभाग महानगर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद पाल तेज़ियान और ब्लॉक अध्यक्ष शिवालिक नगर मोहन राणा ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में दूरसंचार और आईटी क्रांति की मजबूत नींव रखी थी।

पार्षद सुनील सिंह, पूर्व पार्षद सोहिल कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र ठाकुर और चौ. बलजीत सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को मतदान का अधिकार देने के लिए मतदान आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामयश सिंह, संजय सैनी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गौरव चौहान, आरबीएल वर्मा, मनोज सैनी, सत्यपाल शास्त्री, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरव सैनी, राजेश चौहान, अशोक धींगान, सतीश दुबे, हाजी रफी खान, इकबाल काज़मी, डॉ. मेहरबान, बृजेश कुमार, राशिद सलमानी, बॉबी, पूर्ण चंद, अवदेश कुमार, शहजाद अली, नितिन शर्मा, सुखलाल, मारकंडे, वेदांश कुलश्रेष्ठ, आकाश बिरला, जय राज सिंह और अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
