रुड़की (सुमित सैनी)। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद गौरव गोयल ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर राजनीतिक गतिविधियों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता, पूजा गुप्ता एवं जितेंद्र पंवार से मुलाकात की।
भेंट के दौरान सभी नेताओं ने गौरव गोयल का पार्टी में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। साथ ही संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।
गौरव गोयल ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़े हैं और पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।इस अवसर पर संगठन को मजबूती देने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

भेंट के दौरान सभी नेताओं ने गौरव गोयल का पार्टी में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। साथ ही संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।