रोशनाबाद (सुमित सैनी)। विधानसभा रानीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नगर निगम हरिद्वार के वार्ड 47 से निर्दलीय पार्षद आदेश सैनी तथा शिवालिकनगर नगरपालिका के वार्ड 02 से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजीव सिन्हा ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला तथा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे।

भाजपा में शामिल होने पर नेताओं ने नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर चुकी है और आमजन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों की नीतियों से निराश लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।

नेताओं ने आश्वासन दिया कि पार्टी में शामिल सभी नए कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस दौरान विश्वास शर्मा, देवकीनंदन, शिवम सैनी, अरुण धीमान, राकेश कुमार शुक्ला, हर प्रताप सिंह, विजय यादव, अमरेंद्र शुक्ला, आकाश चौहान, संदीप धीमान, हन्नी चौहान, संजय चौहान, अशोक सिंह, दिनेश धीमान, मनोज सैनी, दीपक कुमार, विजय सैनी, श्यामवीर सैनी, प्रमोद सैनी, विनोद सैनी, नरेश सैनी, पारस चौहान, अनुज सैनी सहित कई लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

