कलियर दरगाह क्षेत्र में अकेला मिला चार वर्षीय बालक, ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने परिजनों से मिलाया
पिरान कलियर (सुमित सैनी)। कलियर दरगाह क्षेत्र में पुलिस टीम को एक चार वर्षीय बालक अकेला घूमता हुआ मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालक को संरक्षण में लेकर कोतवाली पिरान कलियर पहुंचाया और चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक पूछताछ की।
पूछताछ में बालक ने अपना नाम अर्ष, उम्र चार वर्ष, पुत्र जाकिर, निवासी इंद्रा नहरू, ओल्ड सीमापुरी, दिल्ली बताया। पुलिस टीम ने बालक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें कोतवाली बुलाया। परिजनों के पहुंचने और आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने बालक को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
बालक के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई को ऑपरेशन स्माइल के तहत की गई तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई के रूप में बताया गया।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, हेड कांस्टेबल जमशेद अली और महिला होमगार्ड अमिता।
