धनौरी में पुराने मुकदमे को लेकर इंस्टाग्राम वीडियो अपलोड करने पर विवाद, पुलिस ने एक व्यक्ति का किया चालान
ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, बार-बार चेतावनी के बावजूद विवाद की कोशिश करने पर धारा 170 BNSS में गिरफ्तार
पिरान कलियर(सुमित सैनी)। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने धनौरी क्षेत्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न करने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को धनौरी क्षेत्र में पुराने मुकदमे को लेकर इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया।
पुलिस के मुताबिक, लगातार समझाने और वैधानिक चेतावनी दिए जाने के बावजूद व्यक्ति कथित रूप से झगड़ा करने का प्रयास कर रहा था। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विरेन्द्र पुत्र स्वर्गीय सुमेराज, निवासी तेलीवाला, थाना कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत चालान कर गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस टीम:
- हे0का0 275 संजय रावत
- का0 500 विक्रम चौहान
