सांसद निधि से निर्मित सड़क का डॉ. कल्पना सैनी ने किया लोकार्पण
ग्राम कुमराडा में सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता का लिया जायजा, ग्रामीणों को बताया होगा सभी समस्यो का समाधान
नारसन (सुमित सैनी)। विकासखंड नारसन के ग्राम कुमराडा में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने सांसद निधि से निर्मित सड़क का निरीक्षण करने के बाद विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मौके पर किए गए कार्यों का जायजा लिया।
लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने क्षेत्रवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण सहित क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने और आवश्यक समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाने की बात कही।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सांसद निधि से सड़क निर्माण होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
