हरिद्वार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रानीपुर पुलिस व AHTU की कार्रवाई में महिला समेत 3 गिरफ्ता
उत्तराखंड के हरिद्वार में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रानीपुर कोतवाली पुलिस और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने एक महिला समेत दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के सख्त निर्देश पर जनपद हरिद्वार में अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सलेमपुर की हृदय विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना पर रानीपुर कोतवाली पुलिस और एएचटीयू की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से इमरान, सोफिया और एक महिला (निवासी कलियर) को गिरफ्तार किया।
कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला अपने ही घर में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। पुलिस ने मौके से एक पीड़ित महिला को भी मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
