-
समाचार क्रान्ति इण्डिया(सुमित सैनी)।घाट पुल के पास कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, पुलिस-फायर टीम ने किया त्वरित रेस्क्यू चम्पावत जिले में लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रही एक कार घाट पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी बाराकोट और थाना लोहाघाट पुलिस के साथ फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस और फायर कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
समय रहते किए गए रेस्क्यू से दोनों युवकों की जान बच गई। 🚑🚒
