राजेन्द्र सिंह सैनी ‘राज’ बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री, काशीपुर में जश्न का माहौ
समाचार क्रान्ति इण्डिया (सुमित सैनी)। काशीपुर से बड़ी खबर, जहां भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला काशीपुर में नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है। भाजपा संगठन ने राजेन्द्र सिंह सैनी ‘राज’ को ओबीसी मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया है।

नव दायित्व मिलने पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाल, पूर्व जिला मंत्री कोमल सैनी समेत कई सहयोगी उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचे और उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर नवनियुक्त जिला मंत्री राजेन्द्र सिंह सैनी ‘राज’ ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर मोहन पाल, कोमल सैनी, बबीता राज सैनी, सुंदर सैनी, डॉ. क्रान्ति दिवाकर, हीरालाल, विपिन और जगदीश सहित कई शुभचिंतक और सहयोगी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
