पूर्वोत्तर रेलवे परामर्श समिति में सदस्य नामित होने पर अनुज सैनी को शुभकामनाएं दी
रुड़की (सुमित सैनी)। राज्य सरकार, उत्तराखंड द्वारा अनुज सैनी को पूर्वोत्तर रेलवे की परामर्श समिति में सदस्य नामित किए जाने पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु सिंह एवं धीर सिंह रोड ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अनुज सैनी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को समिति के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने के साथ ही यात्रियों की सुविधाओं में सुधार और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ रखने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी अनुज सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
