भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई जिला मासिक बैठक, तिरंगा यात्रा को लेकर बनी रणनीति
रुड़की(सोनिया)। भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह की अध्यक्षता में जिला मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी आदित्य चौहान एवं सह-प्रभारी रविंद्र कटारिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की भावी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला प्रभारी आदित्य चौहान एवं सह-प्रभारी रविंद्र कटारिया ने 13 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। बताया गया कि तिरंगा यात्रा नेहरू स्टेडियम से शाम 4 बजे शुरू होकर सिविल लाइन, रुड़की स्थित शताब्दी द्वार तक पहुंचेगी। कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, मुनीष सैनी, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, राजपाल सिंह, वैजन्ती माला, देवी सिंह राणा, सागर गोयल, संजय अरोड़ा, संजीव तोमर, सौरभ गुप्ता, सोनू धीमान, भीम सिंह, सतीश सैनी, तेजपाल सिंह, नवनीत सिंह, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल, पंकज नंदा, आकाश गौतम, सुशील रावत, अंकित गौतम, कदम सिंह, गीता मलिक, विभोर सेठी, नीटू सिंह, राहुल मुल्तानी, नीलकमल शर्मा, बृजमोहन सैनी, संदीप पुरी, सुरेश सैनी, गौरव कौशिक, रोमा सैनी, सावित्री मंगला, अरुण लोहान, तेजपाल सिंह सैनी, ऋषिपाल बालियान सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
