धनौरी में श्री शिव विशाल भंडारे में पहुंचे अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिद्वार महेश विश्नोई, की आरती-पूजन कर शिवभक्तों की सेवा

धनौरी (सुमित सैनी)। श्रावण मास के पावन अवसर पर धनौरी स्थित श्री शिव विशाल भंडारे में अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत हरिद्वार महेश विश्नोई पहुंचे अपनी जिला पंचायत टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव की विधिवत आरती एवं पूजन-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कांवड़ यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर महेश विश्नोई ने भंडारे में पहुंचकर शिवभक्तों की सेवा में सहभागिता निभाई तथा कांवड़ यात्रियों को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है और ऐसे सेवा शिविर समाज में सहयोग, समर्पण एवं मानवता का संदेश देते हैं।

भंडारा समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए सेवा कार्यों की जानकारी दी। भंडारे में कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, चिकित्सा, स्नान एवं विश्राम की निःशुल्क व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उठा रहे हैं।

इस दौरान समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
