नगर निगम रुड़की में मनोनीत सभासद बनने पर मनोज मेहरा का भव्य स्वागत, भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं
रुड़की(सुमित सैनी)। नगर निगम रुड़की में मनोनीत सभासद (नामित पार्षद) बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता मनोज मेहरा का भाजपा नेता मयंक गुप्ता के आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ, मालाएं पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने कहा कि मनोज मेहरा को मनोनीत पार्षद बनाकर पार्टी नेतृत्व ने एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि मनोज मेहरा लंबे समय से संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी जनसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने विश्वास जताया कि मनोज मेहरा नगर निगम क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

अपने संबोधन में मनोज मेहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, भाजपा नेता मयंक गुप्ता, पार्षद धीरज पाल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जनसेवा और क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वह निरंतर जनता के बीच रहकर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पार्षद धीरज पाल, सांसद प्रतिनिधि संजय प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि विक्रम गर्ग, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक धीर सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता रामगोपाल कंसल, व्यापार मंडल वरिष्ठ नेता नवीन गुलाटी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुशील रावत, मंडल महामंत्री अवनीश त्यागी, सरदार नवनीत सिंह, अभिषेक मित्तल, संजय पाल, दमयंती नेगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
