
हरिद्वार (सुमित सैनी)। उत्तराखंड की बीजेपी सरकार द्वारा भौरी निवासी समाजसेवी मुकेश रोड़ को सहकारी संघ लि० में डायरेक्टर नियुक्त किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। सरकार के इस फैसले को संगठन और जनसेवा में सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाइयां दीं।
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुकेश रोड़ को उत्तराखंड सहकारी समिति अधिनियम 2003 की धारा-34 के अंतर्गत सहकारी संघ लि० में नामित संचालक (डायरेक्टर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह नियुक्ति उन जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है जो लंबे समय से संगठन और समाजहित में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।

मुकेश रोड़ लंबे समय से सामाजिक कार्यों, जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी सरल कार्यशैली और लोगों के बीच मजबूत पकड़ के चलते क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी हुई है। यही वजह रही कि नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
समर्थकों का कहना है कि बीजेपी सरकार ने एक कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर यह साबित कर दिया है कि पार्टी मेहनत और समर्पण करने वालों को आगे बढ़ाने का काम करती है। लोगों ने उम्मीद जताई कि मुकेश रोड़ के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी तथा किसानों और आम जनता को इसका लाभ पहुंचेगा।

क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों और समर्थकों ने मुकेश रोड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह नियुक्ति आने वाले समय में सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भौरी सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के सम्मान और गर्व का विषय बताया।
