ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पशु कटान का भंडाफोड़ इमाम साहब की दरगाह के पास से 230 किलो भैंसवंशीय मांस और कटान उपकरण बरामद, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पिरान कलियर(सुमित सैनी)। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल रेंज हरिद्वार और थाना पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने कलियर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पशु कटान कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 02 अक्टूबर 2026 को संयुक्त टीम कलियर क्षेत्र में गौ-तस्करी, गौ-हत्या एवं अवैध पशु कटान की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम पिरान कलियर स्थित इमाम साहब की दरगाह के निकट पहुंची। यहां एक घेर में दो व्यक्ति कथित रूप से बिना लाइसेंस अवैध पशु कटान करते हुए पाए गए।
मौके पर पुलिस ने करीब 230 किलोग्राम भैंसवंशीय पशु मांस तथा पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 244/2026, धारा 11(1)(ठ), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।
- आजाद पुत्र शफी, निवासी वार्ड नंबर-01, कलियर, कोतवाली पिरान कलियर, हरिद्वार, उम्र 38 वर्ष।
- मोबिन पुत्र निन्ना, निवासी मोहल्ला कस्साबान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार, उम्र 45 वर्ष।
बरामदगी
पुलिस ने मौके से एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और एक सुवा समेत पशु कटान के उपकरण बरामद किए। इसके अलावा करीब 230 किलो भैंसवंशीय पशु मांस भी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस टीम
कार्रवाई में निरीक्षक शरद सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, हेड कांस्टेबल पूरन सिंह दानू, कांस्टेबल बृजकिशोर, कांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल प्रवीन कुमार, महिला कांस्टेबल लखमीरी, उत्तराखंड गोवंश संरक्षण गढ़वाल परिक्षेत्र रोशनाबाद हरिद्वार से कांस्टेबल प्रकाश मनराल एवं कांस्टेबल प्रदीप सिंह थाना कलियर शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि अवैध पशु कटान और पशु क्रूरता के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
