धनौरी में चोरों का आतंक,देररात एक ही रात में तीन ट्यूबवेलों पर धावा कर घटना को दिया अंजाम।
15 दिनों में 6 जगह चोरिया ग्रामीण परेशान आखिर अज्ञात चोरों पर क्यो नही लग पा रही है लगाम धनौरी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में आक्रोश, रात्रि गश्त बढ़ाने और पुरानी वारदातों के खुलासे की मांग
धनौरी (सुमित सैनी)। धनौरी चौकी क्षेत्र के ग्राम जसवावाला में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ट्यूबवेलों से स्टार्टर, केबल समेत अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है।

मिलिजानकारी के अनुसार धनौरी क्षेत्र के जस्वावाला गाँव में देररात अज्ञात चोरों ने किसानों के खेतों पर लगे टीयूबेलो पर राजेश कुमार पुत्र बिसंबर सिंह, बीरमपाल पुत्र रोढ़ा सिंह तथा एक सरकारी नलकूप पर चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि रात के समय अज्ञात चोर खेतों में पहुंचे
और ट्यूबवेलों के विद्युत उपकरण निकालकर फरार हो गए। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो ट्यूबवेलों पर सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई।
ग्रामीणों का कहना है कि धनौरी चौकी क्षेत्र में इससे पहले भी कई ट्यूबवेलों को चोर निशाना बना चुके हैं। आरोप है कि पुरानी घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में लगातार सामने आ रही नई वारदातों को लेकर किसानों में पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।



किसानों के मुताबिक, ट्यूबवेलों से स्टार्टर और केबल चोरी होने से उन्हें सीधे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, विद्युत उपकरण चोरी होने के कारण खेतों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। किसानों ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि धनौरी क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ट्यूबवेल चोरी की पुरानी घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाए और ताजा वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि ट्यूबवेल चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो किसानों का आक्रोश और बढ़ सकता है।
