बैंघेडी गांव में सड़क का उद्घाटन, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा—विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता
रुड़की (सुमित सैनी)। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैंघेडी में रविवार को विकास कार्यों के क्रम में सड़क का उद्घाटन किया गया। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सड़क का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलती है। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बैंघेडी सहित खानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सड़क निर्माण को क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए संबंधित सभी लोगों का आभार जताया। रानी देवयानी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों का सीधा लाभ आमजन को मिलता है। बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा होगी और गांव के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ाए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, संजय प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पार्षद मनोज मेहरा, पार्षद यूजुर प्रजापति, डॉ. नवनीत शर्मा, विक्रम गर्ग, सुमन रौतेला, देशपाल रोड, सुबोध शर्मा, अमित चौधरी, भूपेंद्र पुंडीर, महावीर सिंह, गुरजिंदर सिंह, सचिन पंवार, कवित कुमार, लखमीर सिंह, एसएन सिंह, बीके पांडे, एम. विश्वास, धर्म सिंह पुंडीर, जावेद, बीना नेगी, ललित पाल, विजय सिंह पंवार, लीला धर मंडोली, देवेंद्र त्यागी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
अफजल अली के आवास पर सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम
सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सभी अतिथि एवं कार्यकर्ता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अफजल अली के निवास पर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अफजल अली ने किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के बाद समाज और राष्ट्र के विकास में जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर में किए जा रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी से जुड़ी प्रेरणादायक पहलों की जानकारी लोगों तक पहुंचती है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना और जनसेवा की भावना को मजबूत करना आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
