मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर ब्रह्मपुर शंकरपुरी में स्वच्छता अभियान
पिरान कलियर(सुमित सैनी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार, 16 सितंबर 2026 को विधानसभा पिरान कलियर के ग्राम ब्रह्मपुर शंकरपुरी में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता बनाए रखने और आसपास के वातावरण को साफ रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं और ग्रामीणों की सहभागिता रही।
कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए प्रदेश के विकास और स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
