भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, मयंक गुप्ता बोले— नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा
रुड़की (सुमित सैनी)। केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित उपक्रम ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर-सरकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता का रुड़की स्थित उनके आवास पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मयंक गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊर्जा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि रुड़की और पूरे उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान है।मयंक गुप्ता ने बताया कि उन्होंने देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट कर उनका भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि मयंक गुप्ता की संगठन के प्रति प्रतिबद्धता, जनसेवा और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह दायित्व मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कवींद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विभोर सेठी, चेरब जैन, संजय प्रजापति, विक्रम गर्ग, अभिषेक मित्तल, मनोज मेहरा, राम गोपाल कंसल, नवीन गुलाटी, पंकज नंदा, योगी रोड, रोमा सैनी, रश्मि चौधरी, धीरज पाल, अनुज त्यागी, सुधीर चौधरी, बी.एल. अग्रवाल, भरत कपूर, बृजेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, अवनीश त्यागी, संजय पाल, नरेंद्र आहूजा, संजय त्यागी, राजीव गर्ग, अंकुर जैन, सनी नारंग, पीयूष ठाकुर, सलमान फरीदी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान सभी ने मयंक गुप्ता को फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
