किसानों के लिए निर्धारित यूरिया खाद फैक्ट्रियों में खपाई जा रही थी, भारी मात्रा में खाद बरामद; दो मुख्य सरगना फरार


हालांकि इस पूरे नेटवर्क के दो मुख्य सरगना अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। किसानों के हितों से जुड़े इस मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
