दौलतपुर की बेटी शालू ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, लोअर पीसीएस में 31वीं रैंक हासिल कर बनीं नायब तहसीलदार रोमा सैनी ने दी बधाई
पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर की होनहार बेटी कुमारी शालू ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर लोअर पीसीएस परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दौलतपुर(सुमित सैनी)। ग्राम दौलतपुर निवासी कुमारी शालू ने लोअर पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 31वीं रैंक प्राप्त की है। नायब तहसीलदार के पद पर उनका चयन होने से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है।
शालू की सफलता पर उनके माता-पिता, दादी सहित समस्त परिवारजनों और ग्रामवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शालू की उपलब्धि गांव की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।इस अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया कि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं की ऐसी उपलब्धियाँ पूरे समाज के लिए गर्व की बात हैं। जब गांव के बच्चे अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर आगे बढ़ते हैं, तो उनके साथ-साथ उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन होता है।
कुमारी शालू की सफलता ने यह संदेश भी दिया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर शालू ने अपने परिवार और गांव का गौरव बढ़ाया है। क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कुमारी शालू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए आगे भी सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगी।
रोमा सैनी ने कुमारी शालू को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी।
